header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरराष्ट्रीय

CG News: अबूझमाड़ के तोके जंगल में नक्सलियों का बड़ा डम्प बरामद

बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त

अबूझमाड़ के तोके जंगल में नक्सलियों का बड़ा डम्प बरामद

 

बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त

 

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरे तोके इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार, गोला-बारूद और आईईडी सामग्री का एक बड़ा डम्प बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया है। यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा है, जहां सुरक्षा बलों की लगातार बढ़ती सक्रियता के बाद अब नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस बेस कैंप तोके से निकली बीएसएफ और जिला पुलिस की टीम ने सर्च अभियान के दौरान जंगल के भीतर संदिग्ध स्थान पर छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की। बरामद सामान में .315 बोर राइफल, 12 बोर राइफलें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, जिंदा कारतूस, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, ट्रिगर मैकेनिज्म, वायर, संचार उपकरण और नक्सलियों के उपयोग में आने वाली अन्य सामग्री शामिल है।

 

सुरक्षाबलों का मानना है कि नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे और इसके लिए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री जंगल में छिपाकर रखी गई थी। समय रहते इस डम्प के बरामद होने से नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई है।

 

तोके का जंगल क्षेत्र लंबे समय तक नक्सलियों के सबसे सुरक्षित इलाकों में गिना जाता रहा है, लेकिन अब लगातार कैंप स्थापना और जवानों की गश्त से स्थिति बदलती दिखाई दे रही है। सुरक्षाबलों की बढ़ती मौजूदगी से नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्र में सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा और नक्सल गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!