
दंडकारण्य दर्पण
नारायणपुर। केन्द्रीयकृत परीक्षा सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
जारी परिणाम के अनुसार कक्षा 5वीं में कुल 2785 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 2763 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2756 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जिससे कुल परीक्षा परिणाम 99.75 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इसी तरह कक्षा 8वीं में कुल 2339 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 2305 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 2295 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे परीक्षा परिणाम 99.57 प्रतिशत रहा।
इस उत्कृष्ट परिणाम ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार हो रहे सुधार को दर्शाया है। विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




