header ads
धर्मनई दिल्लीराजनीतिसामान्य ज्ञान

CG News: ओबीसी वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर, देशभर में बड़ा अभियान तैयार

दंडकारण्य दर्पण

 

 

ओबीसी वर्ग पर कांग्रेस का फोकस, समाज में पैठ मजबूत करने रणनीति तैयार

 

रायपुर/दिल्ली

ओबीसी वर्ग को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। समाज में मजबूत पकड़ बनाने के लिए पार्टी हाईकमान ने राज्यों को विशेष रूप से सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अब सीधे ओबीसी वर्ग के बीच जाकर उनके अधिकारों और मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस ओबीसी एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि पार्टी देशभर में ओबीसी समुदाय के बीच जाकर संवाद स्थापित करेगी और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।

 

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार परिसीमन की प्रक्रिया के जरिए ओबीसी वर्ग के अधिकारों को प्रभावित करना चाहती है। पार्टी इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि समाज के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत किया जा सके।

 

इस अभियान के तहत देशभर में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ओबीसी वर्ग से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही पार्टी की नीतियों को सामने रखेंगे।

 

बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू और विधायक देवेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ओबीसी वर्ग के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

 

कांग्रेस की इस नई रणनीति को आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पार्टी ओबीसी वर्ग के समर्थन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!