header ads
अधिकारनई दिल्लीसामान्य ज्ञान

National: तेलंगाना: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 130 माओवादियों ने किया समर्पण

तेलंगाना: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 130 माओवादियों ने किया समर्पण

हैदराबाद: तेलंगाना में नक्सल विरोधी अभियान के बीच बड़ी संख्या में माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। राज्य के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुल 130 माओवादियों ने सरेंडर किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी अलग-अलग स्तर के संगठनात्मक पदों पर सक्रिय थे।

अलग-अलग स्तर के माओवादी शामिल

अधिकारियों ने बताया कि समर्पण करने वालों में संगठन के कई वरिष्ठ और मध्य स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें

  • स्टेट कमेटी मेंबर: 3
  • आरसीएम (रीजनल कमेटी मेंबर): 1
  • डीवाईसीएम स्तर के कैडर: 10
  • एरिया कमेटी मेंबर: 40
  • पार्टी मेंबर: 70

पुलिस का कहना है कि यह हाल के समय में क्षेत्र में हुआ सबसे बड़ा सामूहिक समर्पण माना जा रहा है।

कई तरह के हथियार भी बरामद

समर्पण के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादी कैडरों से बड़ी मात्रा में हथियार और सामग्री भी बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार बरामद हथियारों में शामिल हैं:

  • इंसास एलएमजी – 1
  • एके-47 – 21
  • इंसास राइफल – 21
  • एसएलआर – 20
  • .303 राइफल – 18
  • 9 एमएम कार्बाइन – 1
  • 9 एमएम पिस्टल – 2
  • 8 एमएम बोल्ट एक्शन राइफल – 2
  • कंट्री मेड गन – 18
  • बीजीएल – 2

इसके अलावा अन्य हथियार और सामग्री भी बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है।

सरकार की पुनर्वास नीति का असर

अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के चलते कई माओवादी संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने समर्पण करने वाले कैडरों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।


 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!