header ads
कला और संस्कृतिराजनीति

Chhattisgarh: 7 मार्च से मंडल स्तर पर लगेंगे प्रशिक्षण वर्ग, कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत : टेकेश्वर जैन

नारायणपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की शुरुआत

 

7 मार्च से मंडल स्तर पर लगेंगे प्रशिक्षण वर्ग, कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत : टेकेश्वर जैन

नारायणपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताया और कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिले के प्रभारी टेकेश्वर जैन ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही केंद्र बिंदु है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना, उन्हें वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है।

 

7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान

 

जैन ने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देशभर के ग्रामीण और शहरी मंडलों में एक रात-दो दिन के अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर के प्रशिक्षण के बाद जिला स्तरीय वर्गों की शुरुआत होगी। विभिन्न विषयों पर वक्ताओं को प्रदेश स्तर पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे प्रभावी ढंग से समाज में कार्य कर सकें।

 

इन विषयों पर होगा मंथन

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैचारिक अधिष्ठान, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी के उपयोग जैसे विषय शामिल रहेंगे। संगठनात्मक अनुशासन और समर्पण को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।

 

‘पंच परिवर्तन’ पर जोर

 

विधानसभा प्रभारी सुधीर पांडे ने कहा कि ‘पंच परिवर्तन’ सामाजिक जीवन का दर्शन है, जिसमें सामाजिक समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह महाभियान मंडल स्तर तक चलेगा और संगठनात्मक रूप से सक्षम, वैचारिक रूप से दृढ़ तथा समाजसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करेगा।

 

कार्यशाला में जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!