header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर

Chhattisgarh : शासकीय आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत ”विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

शासकीय आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत ”विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में आज दिनांक 25 नवंबर 2025 को ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत  एतिहासिक,सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख डॉ. एस.आर. कुंजाम द्वारा किया गया उन्होंने जनजाति की संस्कृति का व्याख्यान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री बिंदेश पात्र (सदस्य वनवासी कल्याण आश्रम सदस्य ) द्वारा बिरसा मुंडा जी की बलिदानी की बात की गई साथ ही युवा पीढ़ी को इस कार्यक्रम के द्वारा प्रोत्साहित कर अपनी जनजाति को संरक्षित करने का समय है,यह बताया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्री मंगाऊ राम कावडे द्वारा बिरसा मुंडा की जय के नारे के साथ आग्रह किया गया कि वर्तमान का गौरव युवा पीढ़ी है,अतः युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे अपने जनजाति को संरक्षित रखने हेतु क्रांतिकारी जैसे तिलका मांझी का जिक्र करते हुए उनका इतिहास बताकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया ।

 

हमारी जनजाति को संरक्षित रखने हेतु हमें सशक्त,एकजुट होकर कार्य करने एवं शिक्षा लेने की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम के तहत जनजातीय समाज की गौरव गाथा को प्रदर्शित करते हुए मनमोहक नृत्य, भाषण,रंगोली,पोस्टर एवं वाद विवाद जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्री संतोष कुमार राव ( सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन सह संयोजक श्री प्रदीप कुमार सलाम के द्वारा समस्त मुख्य अतिथियों,शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!