header ads
छत्तीसगढ़बस्तर

Chhattisgarh: एक लाख इनामी नक्सली पूर्वी बस्तर में सक्रिय पिलसाय कश्यप ने आत्मसमर्पण किया है- नक्सली पिलसाय कश्यप पर आईटीबीपी के दो जवानों की हत्या में शामिल होने का आरोप था जिस मामले में उसने सरेंडर किया है

संवाददाता- दीपक गोटा

एक लाख इनामी नक्सली पूर्वी बस्तर में सक्रिय पिलसाय कश्यप ने आत्मसमर्पण किया है- नक्सली पिलसाय कश्यप पर आईटीबीपी के दो जवानों की हत्या में शामिल होने का आरोप था जिस मामले में उसने सरेंडर किया है

छत्तीसगढ़- के कोंडागांव में 1 लाख के इनामी नक्सली पिलसाय कश्यप शनिवार को मुख्यधारा में शामिल हो गया नक्सल संगठन में बढ़ते मतभेद और सरकार की पुनर्वास नीति 2025 से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक वॉय अक्षय कुमार के सामने सरेंडर किया

आत्मसमर्पित नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस (कृषि विभाग) में सदस्य के रूप में सक्रिय था

आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक वॉय अक्षय कुमार- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे- उप पुलिस अधीक्षक सतीष भार्गव एवं सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के अधिकारी उपस्थित रहे

छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पिसलाय कश्यप को तत्काल 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया

पिलसाय कश्यप कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहा है- पिसलाय आईटीबीपी जवानों की हत्या की वारदात- जियो टावर जलाना और लूट की घटनाएं में शामिल हैं

कोंडागांव पूर्वी बस्तर डिवीजन में सक्रिय रहने वाले पिलसाय कश्यप ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है..

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!