header ads
अपराधराष्ट्रीय

National: गवार हो, तभी सेना में फौजी हो’  आर्मी जवान को भद्दी गाली देने वाली बैंक  कर्मचारी महिला 

‘ गवार हो, तभी सेना में फौजी हो’  आर्मी जवान को भद्दी गाली देने वाली बैंक  कर्मचारी महिला

 

अनुराधा वर्मा लोन रिकवरी के लिए आर्मी के जवान को कॉल करती है और जब जवान मनमाने लगाए गए ब्याज पर सवाल उठते हैं तो महिला जवान के ऊपर ही बुरी तरह से भड़क जाती है और जवान के  लिए भद्दी और अपमान जनक बाते करती है। उसका मन जवान को खरी खोटी सुनकर नहीं भरा तो वह पूरे सेना को ही भद्दी टिप्पणियां करती है शहीदों के लिए गंदी बात करती है और  और जवानों के बच्चों के लिए भी अशोभनीय बाते करती है जिसे सुनना साधारण व्यक्ति के लिए मुमकिन नहीं होगा।

 

जवान के पूछने पर कि 15 लाख लोन सेंशन किया गया अपने 16 लाख के हिसाब से पर ब्याज कैसे लिया । तभी महिला जवान से बत्तमीजी से कहती है ‘ अब तुम पढ़े लिखे होते तो तुमको कुछ बताया जाए और पढ़े लिखे होते तो किसी अच्छी कंपनी में काम कर रहे होते गवार हो तभी बॉर्डर में भेज दिए गए हो ,किसी के हक का खाने का नई न तभी तुम लोगों के बच्चे विकलांग पैदा होते हैं और ऐसे ही लोग शहीद हो जाते हैं ‘

 

ताजुब होने वाली बात है एक बैंक कर्मचारी महिला के जहन में देश की सेना के लिए इतना जहर कैसे भर सकता है कोई अपने ही देश की जवानों उनके बच्चों को कोई कैसे इस प्रकार

अभद्र और अपमानित करने वाले शब्द इस्तेमाल कर सकती ।महिला जवान से बत्तमीजी करते समय यह भूल गई कि जवान बॉर्डर पर तैनात है तभी वह और उसके जैसे लाखों और करोड़ों लोग बेफिक्र अपना काम कर पा रहे हैं चैन से जी पा रहे । महिला ने न केवल एक जवान के जीवन पर टिप्पणी की बल्कि देश भर की जवानों को सेना अनपढ़ और गवार तक कह डाला ।

अगर सेना में जाना अनपढ़ और गवार होना है सेना में जाना सबसे सस्ता है और जवान बॉर्डर पर तैनात न हो कर किसी अच्छे कंपनियां में काम करते तो देश को आतंकवाद से दुश्मनों के वार से कौन बचता ऐसे में भारतीय सेना के लिए भद्दे कमेंट करना क्षमा योग्य गलती नहीं है ।

कॉल रिकॉर्ड का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से आगे की तरह फैलता जा रहा है और अब लोग महिला के ऊपर कड़ी से कड़ी कारवाही करने की बात कर रहे हैं । ताकि भारतीय सेना का अपमान करने पहले लोग सौ बार याद रखे वो किसे और क्या कह रहे हैं ।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!