header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़बस्तर

Chhattisgarh: कार की जोरदार टक्कर ने ले ली एक जवान की जान बस्तर फाइटर जवान की दर्दनाक मौत, बाइक से जा रहा था घर तभी रास्ते में कार से हुई जोरदार टक्कर 

कार की जोरदार टक्कर ने ले ली एक जवान की जान बस्तर फाइटर जवान की दर्दनाक मौत, बाइक से जा रहा था घर तभी रास्ते में कार से हुई जोरदार टक्कर

बीजापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें आवापल्ली से बीजापुर लौट रहे बस्तर फाइटर जवान रामकृष्ण ककेम की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना महादेव घाट के पास हुई, जब उनकी बाइक और एक कार दोनों आमने-सामने टकरा गई।

 

हादसा इतना भीषण था कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामकृष्ण ककेम मूल रूप से इलमिडी कसारामपारा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, वह बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था तभी कार से ये हादसा हुआ । जोरदार टक्कर में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल जवान की घटना स्थल पर ही दम तोड दिया ।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर घर में मातम पसर गया। बता दें कि मृतक जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात था। वहीं हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!