header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरशिक्षास्वास्थ्य

Chhattisgarh: अंग्रेजों के जमाने का सेतु भारी बारिश से बाढ़ के कारण माड़ीन नदी का पुल हुआ छतीग्रस्त, ब्रिटिश कालीन पुल का निर्माण सन 1945 मे हुआ था..

रिपोर्टर- बोधन नाग

अंग्रेजों के जमाने का सेतु भारी बारिश से बाढ़ के कारण माड़ीन नदी का पुल हुआ छतीग्रस्त

ब्रिटिश कालीन पुल का निर्माण सन 1945 मे हुआ था..

 

नारायणपुर – मगलवार को हुए तेज बारिश के कहर से बड़गाव माड़ीन नदी और पिंनगुड़ा पुल मे बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी पानी के तेज बहाव के कारण 75 साल पुराना बड़गाव माड़ीन नदी पुल से डामर पूरी तरह से उखड़ कर छतीग्रस्त हो गई और इस पुल पर लम्बी दरारे पड़ गई है जो किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है।

आपको बता दे की नारायणपुर मुख्यालय पहुंचने का यह एक मुख्य मार्ग है इस पुल से होकर माइंस की भारी भरकम वाहनो सहित सैकड़ो वाहन गुजरती है पुल की जर्ज़र अवस्था को यदि समय रहते ठीक नहीं किया गया तो गभीर हादसा हो सकता है ।

वही दूसरे ओर भारी बारिश से राजपुर गांव की पंचायत जाने के मार्ग में पुलिया टूटने से ग्रामीणों को हो रही आने जाने में परेशानी पुलिया टूटने से  टापू बन गया गांव शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई रोजमर्रा के जरूर नहीं मिल रहा है ।

धनोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश ने कहर बरपाया बारिश ने तबाही मचाते हुए हॉस्पिटल को आधा डूबा दिया। मरीज और अस्पताल के कर्मचारीयो को रहना मुश्किल हो रहा हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!