CG: महतारी वंदन की राशि से बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत
जय ललिता कश्यप ने सुकन्या समृद्धि योजना में शुरू की नियमित बचत

महतारी वंदन की राशि से बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत
जय ललिता कश्यप ने सुकन्या समृद्धि योजना में शुरू की नियमित बचत
दंडकारण्य दर्पण
सरकारी योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता का सदुपयोग किस तरह परिवार के भविष्य को मजबूत बना सकता है, इसका उदाहरण नारायणपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 निवासी जय ललिता कश्यप ने पेश किया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी पांच वर्षीय बेटी सुकृति कश्यप के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए करना शुरू किया है।
जय ललिता कश्यप ने अप्रैल 2024 से महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि में से अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित रूप से बचत जमा करना शुरू किया है। उनका कहना है कि बेटी की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अभी से आर्थिक तैयारी करने का फैसला लिया।
जय ललिता कश्यप और गजेंद्र कश्यप की पांच वर्षीय बेटी सुकृति कश्यप के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए परिवार छोटी-छोटी बचत को महत्वपूर्ण मानता है। उनका मानना है कि आज की गई बचत आगे चलकर बेटी की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं के समय आर्थिक सहारा बन सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के भविष्य के लिए बचत को प्रोत्साहित करने वाली योजना है। इसमें अभिभावक अपनी बेटी के नाम नियमित रूप से राशि जमा कर उसके भविष्य की आर्थिक जरूरतों के लिए बचत कर सकते हैं।
जय ललिता कश्यप की यह पहल इस बात का उदाहरण है कि सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सहायता राशि का समझदारी से उपयोग कर परिवार अपनी बेटियों के भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं। उनकी पहल अन्य परिवारों को भी बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा के लिए समय रहते बचत करने का संदेश देती है।




