header ads
छत्तीसगढ़बस्तररायपुरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CG: घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

 

जगदलपुर, 24 अगस्त 2026। वन मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। इस दौरान घायल जवानों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जवानों से मुलाकात के बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सभी जवान कुशल हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने कॉन्टिनेंटल अस्पताल के एजीएम डॉ. संतोष कुमार सिंह से जवानों के स्वास्थ्य, उपचार और रिकवरी की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को जवानों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान महारानी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू भी मौजूद रहे।

 

गौरतलब है कि 23 अगस्त को वन मंत्री केदार कश्यप ग्राम फरसागुड़ा, भानपुरी से कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान भानपुरी थाना क्षेत्र में कोंडागांव की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पायलट वाहन को पार करते समय मंत्री के वाहन के मिरर को छू लिया और इसके बाद स्पेयर वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी।

 

इस दुर्घटना में फॉलो वाहन में सवार चालक और पुलिस जवान घायल हुए थे। घटना के तत्काल बाद मंत्री केदार कश्यप ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई और उनके उपचार की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!