header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुर

CG: अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 9,300 रुपये नगद और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद

नारायणपुर। बखरूपारा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 9,300 रुपये की नगद राशि और घटना में प्रयुक्त लोहे का स्क्रू पाना बरामद किया है।

अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 9,300 रुपये नगद और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद

 

नारायणपुर। बखरूपारा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 9,300 रुपये की नगद राशि और घटना में प्रयुक्त लोहे का स्क्रू पाना बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की सुबह करीब चार बजे डायल 112 के माध्यम से बखरूपारा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सुरक्षा गार्ड ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे थे। सुरक्षा गार्ड की आहट होने पर दोनों आरोपी दुकान के भीतर ही छिप गए थे।

 

पुलिस टीम ने दुकान के अंदर तलाशी लेकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कलम सिंह मांडले, उम्र 50 वर्ष, निवासी पीपलदा, थाना गंधवानी, जिला धार मध्यप्रदेश और गणपत मोहनीया, निवासी खाखेरिया खौदरा, थाना टांडा, जिला धार मध्यप्रदेश के रूप में हुई।

 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी कलम सिंह के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का स्क्रू पाना और गणपत मोहनीया के कब्जे से चोरी की 9,300 रुपये की नगद राशि बरामद की गई।

 

जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ चोरी से जुड़े जिला कांकेर में दो, कोंडागांव में एक और धमतरी जिले में एक मामला पहले से दर्ज है।

 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्या चंद्राकर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनीत दुबे के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।

 

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 को सूचना दें।

 

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!