header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुरराजनीति

नारायणपुर में भी गरमाया पोस्टर वार, गधे और मुर्गे को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने राजधानी के बाद अब नयापारा में दिखी सियासी पोस्टरबाजी, मुख्यमंत्री के बधाई पोस्टर से छेड़छाड़

नारायणपुर में भी गरमाया पोस्टर वार, गधे और मुर्गे को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

राजधानी के बाद अब नयापारा में दिखी सियासी पोस्टरबाजी, मुख्यमंत्री के बधाई पोस्टर से छेड़छाड़

नारायणपुर, 21 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के बाद अब नारायणपुर जिला मुख्यालय में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर गधे और मुर्गे को लेकर शुरू हुई सियासी तकरार के बीच अब शहर के नयापारा इलाके में लगे राजनीतिक पोस्टर भी चर्चा का विषय बन गए हैं।

भाजपा छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस के पोस्टर पर पलटवार करते हुए लिखा गया है— “इस गधे के सामने, गधे ने भी हार मान ली”। इसके साथ कांग्रेस की ओर से जारी पोस्टर में एक राजनीतिक चेहरे को गधे के रूप में दर्शाते हुए “पहले गधे को अपना नेता बनाया, अब गधे को घोड़ा बनाने में लगे हैं” जैसे तंज किए गए हैं। दोनों दलों के बीच यह पोस्टर वार अब सोशल मीडिया से निकलकर स्थानीय स्तर तक पहुंचता दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री के बधाई पोस्टर से छेड़छाड़

इसी बीच नारायणपुर नगर पालिका क्षेत्र के नयापारा वार्ड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बधाई संदेश वाले पोस्टर से छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया है। सड़क किनारे लगे पोस्टर में मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ ‘श्रावण मास’ की शुभकामनाएं दी गई थीं। तस्वीर में पोस्टर के साथ छेड़छाड़ किए जाने के निशान दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अब तक इस मामले में किसी व्यक्ति की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर लगे राजनीतिक पोस्टर के साथ छेड़छाड़ ने स्थानीय राजनीति को लेकर चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।

राजधानी से शुरू हुआ पोस्टर वार अब छोटे शहरों और स्थानीय इलाकों तक पहुंचता नजर आ रहा है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और पोस्टर के जरिए एक-दूसरे पर कटाक्ष से माहौल लगातार गर्म हो रहा है। समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टरों से छेड़छाड़ और व्यक्तिगत कटाक्ष का सिलसिला राजनीतिक माहौल को और तल्ख कर सकता है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!