header ads
अपराधछत्तीसगढ़नई दिल्लीबस्तरराजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

CG::रायपुर हिंसा मामला में 12 कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज, खम्हारडीह थाने में केस दर्ज

 

रायपुर हिंसा मामला: 12 कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज, खम्हारडीह थाने में केस दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के राजीव भवन घेराव के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। यह मामला खम्हारडीह थाना में दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से पथराव और हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक उपनिरीक्षक (एसआई) सहित 16 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, आकाश तिवारी, हनी बग्गा, अमित तिवारी सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!