header ads
अधिकारअबूझमाड़खेलछत्तीसगढ़नारायणपुरराष्ट्रीयशिक्षा

CG News: माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, डीआरजी बनी चैंपियन, कोहकामेटा उपविजेता

नारायणपुर

माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, डीआरजी बनी चैंपियन, कोहकामेटा उपविजेता

 

नारायणपुर। नारायणपुर पुलिस द्वारा “माड़ मैत्री” अभियान के तहत आयोजित माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। जिले के चार जोन नारायणपुर, बेनूर, छोटेडोंगर और कुतुल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 70 से अधिक टीमों ने भाग लिया। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 16 टीमों ने फाइनल चरण में जगह बनाई। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनमें खेल भावना का विकास करना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहभागिता को मजबूत करना रहा।

समापन दिवस पर तीसरे स्थान के लिए बावड़ी और पालकी के बीच मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में पालकी ने 2-0 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया।

 

फाइनल मुकाबला डीआरजी और कोहकामेटा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डीआरजी ने 1-0 से जीत दर्ज करते हुए माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम किया। कोहकामेटा की टीम उपविजेता रही।

 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, भाजपा नगर मंडल महामंत्री बिंदेश पात्र, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय सबद्रा, उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम, उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप बंजारे, रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा, मोहसिन खान सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

अतिथियों ने विजेता टीमों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। डीआरजी को प्रथम स्थान के लिए 13 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी, कोहकामेटा को द्वितीय स्थान के लिए 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी तथा पालकी को तृतीय स्थान के लिए 7 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

 

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मूलक नाग को बेस्ट गोलकीपर, मनीष कोवाची को बेस्ट प्लेयर तथा रमेश नुरेटी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी प्रहलाद, प्रकाश गोटा, प्रकाश पोटाई, रायसिंह, संजीत, आशीष गोटा, खुशबू नागवंशी और अंजली कचलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी रेफरियों को भी सम्मानित किया गया।

 

मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नारायणपुर पुलिस की माड़ मैत्री पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने की प्रभावी पहल बताया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, रेफरियों, आयोजन समिति, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माड़ मैत्री अभियान के माध्यम से खेल, संवाद और जनसहभागिता के जरिए पुलिस और आमजन के बीच विश्वास का सेतु लगातार मजबूत हो रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!