header ads
अपराधअबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुर

CG News: नक्सल मुक्त नारायणपुर में बड़ी सफलता, जंगल से हथियारों और नक्सली सामग्री का विशाल जखीरा बरामद

44 बीजीएल शेल मौके पर ही निष्क्रिय किए गए, हथियार, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नक्सली साहित्य भी मिला

नक्सल मुक्त नारायणपुर में बड़ी सफलता, जंगल से हथियारों और नक्सली सामग्री का विशाल जखीरा बरामद

 

44 बीजीएल शेल मौके पर ही निष्क्रिय किए गए, हथियार, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नक्सली साहित्य भी मिला

 

नारायणपुर, 18 जुलाई 2026। नक्सल मुक्त घोषित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत बीएसएफ की 133वीं वाहिनी और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) ने ग्राम कदेर के जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों, गोला-बारूद, संचार उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, चिकित्सा सामग्री और नक्सली साहित्य का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को बीएसएफ की सोनपुर स्थित 133वीं वाहिनी को सूचना मिली थी कि कदेर के जंगल में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में सामग्री छिपा रखी है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ता की निगरानी में संदिग्ध स्थान की जांच की गई। खुदाई करने पर जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई।

 

बरामद सामग्री में एक .303 राइफल, छह .315 राइफल, एक 12 बोर बंदूक, बीजीएल, विभिन्न प्रकार के कारतूस, मैगजीन, संचार उपकरण, आरएफ डिटेक्टर, जीपीएस, एंटीना, नक्सली वर्दी, चिकित्सा सामग्री, नक्सली साहित्य, बैनर, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड तथा अन्य उपयोगी सामान शामिल हैं।

 

कार्रवाई के दौरान 24 बड़े और 20 छोटे बीजीएल शेल, कुल 44 बीजीएल शेल भी बरामद हुए। सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ता ने सभी शेल को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इसलिए इन्हें जब्त सामग्री में शामिल नहीं किया गया।

 

पुलिस ने बताया कि बरामद अन्य सामग्री के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नक्सल मुक्त क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री को बरामद कर क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!