header ads
अधिकारअबूझमाड़नारायणपुरशिक्षा

CG News: सेवा सेतु बना भरोसे का आधार

समय पर मिला विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र, दिव्या पटेल ने जताया शासन और सेवा सेतु केंद्र के प्रति आभार

सेवा सेतु बना भरोसे का आधार

 

समय पर मिला विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र, दिव्या पटेल ने जताया शासन और सेवा सेतु केंद्र के प्रति आभार

 

नारायणपुर, 17 जुलाई 2026। शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु’ जिले में नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रही है। डिजिटल व्यवस्था के जरिए लोगों को अब आवश्यक प्रमाण-पत्र और अन्य सेवाएं बिना अनावश्यक भागदौड़ के मिल रही हैं।

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में संचालित सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से ग्राम तारागांव निवासी दिव्या पटेल को निर्धारित समय-सीमा के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। आवेदन प्राप्त होने के बाद पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की गई, जिससे उन्हें किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

 

दिव्या पटेल ने बताया कि पहले विवाह पंजीयन के लिए कई कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। समय पर प्रमाण-पत्र मिलने से उनके आवश्यक कार्य भी बिना किसी परेशानी के पूरे हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

 

जिले में सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास और विवाह पंजीयन सहित अनेक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। पंचायत स्तर पर ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद अब तक आठ विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं।

 

जिला प्रशासन जल्द ही राशन कार्ड से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं भी सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत नए सदस्य का नाम जोड़ने, नाम हटाने और अन्य आवश्यक संशोधन जैसी सुविधाएं नागरिकों को उनके नजदीकी सेवा सेतु केंद्र पर उपलब्ध होंगी।

 

जिला प्रशासन का मानना है कि सेवा सेतु योजना डिजिटल सुशासन को मजबूत करने के साथ-साथ शासन और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु भी बन रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!