header ads
अपराधछत्तीसगढ़जगदलपुरनारायणपुरबस्तररायपुरराष्ट्रीयरोजगार

CG News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अश्लील संदेश भेजकर तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी, नारायणपुर पुलिस की साइबर जांच में बालोद से धराया आरोपी

 

 

साइबर अपराध पर नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर

नारायणपुर, 16 जुलाई 2026। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी ने महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील संदेश भेजे और तस्वीरों का दुरुपयोग कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।

 

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। आरोपी लगातार अश्लील संदेश भेज रहा था और फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहा था। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में थाना नारायणपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबर की जांच के बाद आरोपी की पहचान सुलेंद्र कुमार भूआर्य (32 वर्ष), निवासी ग्राम पीपरखार, थाना देवरी, जिला बालोद के रूप में हुई।

 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला को अश्लील संदेश भेजने, उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग करने और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

दंडकारण्य दर्पण

 

नारायणपुर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग या अन्य साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल निकटतम थाना, साइबर सेल या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!