header ads
अधिकारअपराधखेलछत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरणबस्तरराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

CG News: नारायणपुर का परिसर मैदान शराबियों का अड्डा, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

जिले के एकमात्र फुटबॉल मैदान में फैली गंदगी, टूटी शराब की बोतलों से खिलाड़ी हो रहे घायल, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल

 

 

नारायणपुर।

जिले का एकमात्र फुटबॉल मैदान परिसर मैदान इन दिनों अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। जहां प्रतिदिन लगभग 80 से 90 युवा और बच्चे फुटबॉल का अभ्यास करने पहुंचते हैं, वहीं अब यह मैदान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और गंदगी का केंद्र बनता जा रहा है। मैदान में रात के समय शराब पीने वालों का जमावड़ा लगने से यहां टूटी हुई कांच की बोतलें और अन्य कचरा बिखरा रहता है, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

मैदान में फैले कांच के टुकड़ों के कारण कई खिलाड़ी अभ्यास के दौरान घायल हो चुके हैं। खेल के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की है, लेकिन वर्तमान स्थिति खिलाड़ियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा रही है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाला यह मैदान अब उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है।

स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। मैदान में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से असामाजिक तत्व बेखौफ होकर यहां शराबखोरी करते हैं। वहीं नगर पालिका की ओर से भी नियमित सफाई नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को स्वयं मैदान साफ कर अभ्यास करना पड़ता है।

 

खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने जिला प्रशासन से मैदान में नियमित सफाई, पुलिस गश्त, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह मैदान किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है और जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!