header ads
अबूझमाड़कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तररायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

CG News: परियना कोचिंग सेंटर की छात्रा तमना उसेण्डी ने IIT जेईई एडवांस के लिए किया क्वालीफाई, जिले का बढ़ाया मान

दण्डकारण्य दर्पण

परियना कोचिंग सेंटर की छात्रा तमना उसेण्डी ने IIT जेईई एडवांस के लिए किया क्वालीफाई, जिले का बढ़ाया मान

 

नारायणपुर। आकांक्षी जिला नारायणपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक और प्रेरणादायक सफलता सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर, गरांजी की छात्रा कुमारी तमना उसेण्डी ने जेईई एडवांस 2026 के लिए क्वालीफाई कर जिले का गौरव बढ़ाया है। ग्राम सरगीपाल निवासी तमना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया एसटी रैंक 3343 प्राप्त की है और अब देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

तमना की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली इस छात्रा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी सफलता से जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना आवासीय कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध करा रहा है। अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन व्यवस्था और शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता के कारण यहां के विद्यार्थी लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। वर्ष 2026 में सेंटर के 29 विद्यार्थियों में से 13 छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिनमें तमना उसेण्डी ने आगे बढ़ते हुए जेईई एडवांस के लिए स्थान बनाया है।

कलेक्टर नम्रता जैन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो ने तमना को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

जिला प्रशासन ने छात्रा के परिजनों तथा परियना कोचिंग सेंटर के शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। प्रशासन को विश्वास है कि आने वाले समय में नारायणपुर के और भी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!