header ads
अबूझमाड़खेलछत्तीसगढ़नारायणपुरशिक्षा

CG News: माड़ मैत्री वालीबाल टूर्नामेंट के फाइनल राउंड का शुभारंभ

अबुझमाड़ के दूरस्थ गांवों की टीमों ने बढ़ाया आयोजन का गौरव, 120 से अधिक टीमों में से 32 टीमें पहुंचीं अंतिम चरण में

माड़ मैत्री वालीबाल टूर्नामेंट के फाइनल राउंड का शुभारंभ

 

अबुझमाड़ के दूरस्थ गांवों की टीमों ने बढ़ाया आयोजन का गौरव, 120 से अधिक टीमों में से 32 टीमें पहुंचीं अंतिम चरण में

 

नारायणपुर। अबुझमाड़ के युवाओं को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “माड़ मैत्री अभियान” के तहत आयोजित “माड़ मैत्री वालीबाल टूर्नामेंट” के फाइनल राउंड का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। नारायणपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

टूर्नामेंट के प्रारंभिक मुकाबले 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के 14 थानों और 8 कैंप स्तरों पर आयोजित किए गए थे। प्रतियोगिता में 120 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें से शानदार प्रदर्शन करने वाली 32 टीमों ने फाइनल राउंड में जगह बनाई है। अब ये टीमें मुख्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

 

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता अबुझमाड़ के अंदरूनी गांवों की टीमों की भागीदारी रही। नेलांगुर, उसेबेड़ा, जपगुंडा, गुदाड़ी, रेंगाबेड़ा और कोंगे जैसे दूरस्थ इलाकों की टीमों ने प्रारंभिक दौर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचकर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इन युवाओं की सफलता यह दर्शाती है कि अब ग्रामीण और अंदरूनी क्षेत्रों के खिलाड़ी भी खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

नारायणपुर पुलिस लगातार युवाओं को खेल, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। “माड़ मैत्री अभियान” के जरिए पुलिस युवाओं के भीतर विश्वास, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। खेल गतिविधियों के माध्यम से “विग्रह से विश्वास” की भावना को भी मजबूती मिल रही है।

 

फाइनल राउंड के तहत 28 मई को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में नारायणपुर की टीम ने करलखा को लगातार दो सेट जीतकर हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में बासिंग की टीम ने बड़े जमरी को दो सेट जीतकर शानदार जीत दर्ज की।

 

प्रतियोगिता का आयोजन 1 जून 2026 तक किया जाएगा। टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला 1 जून को शाम 5 बजे खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम का चयन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण मरकाम उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा मौजूद रहे। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नारायणपुर पुलिस ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और युवाओं से खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!