header ads
छत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम घोषित, इस वर्ष बेहतर रहा प्रदर्शन जाने कैसा रहा परिणाम ।

हाईस्कूल में 77.15 प्रतिशत और हायर सेकेंडरी में 83.04 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

 


दंडकारण्य दर्पण

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2026 के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है और पिछले वर्ष की तुलना में सफलता प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई है।

हाईस्कूल परीक्षा में कुल 3,14,953 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 2,43,016 विद्यार्थी सफल रहे। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 77.15 रहा। इनमें बालिकाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 81.03 दर्ज किया गया, जबकि बालकों का प्रतिशत 72.27 रहा।

वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 2,43,898 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित हुआ, जिनमें 2,02,549 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.04 रहा। यहां भी बालिकाएं आगे रहीं, जिनका प्रतिशत 86.04 रहा, जबकि बालकों का प्रतिशत 78.86 दर्ज किया गया।

मंडल के अनुसार इस वर्ष प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी अच्छी वृद्धि देखी गई है। साथ ही कुछ परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं, जिनमें नकल प्रकरण और जांच से जुड़े मामले शामिल हैं।

परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।

मंडल ने परीक्षा के सफल आयोजन और परिणाम घोषित करने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है, जबकि असफल विद्यार्थियों को निराश न होने और पुनः प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!