header ads
छत्तीसगढ़धर्मनारायणपुर

CG News: नारायणपुर में गूंजा अपनी संस्कृति अपनी पहचान का उद्घोष, धर्म विधेयक के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

 

 

दंडकारण्य दर्पण

नारायणपुर में गूंजा अपनी संस्कृति अपनी पहचान का उद्घोष, धर्म विधेयक के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

 

नारायणपुर

जिला मुख्यालय नारायणपुर के बखरूपारा में सर्व समाज द्वारा धर्म विधेयक कानून के समर्थन में विशाल सभा और रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रदेश सरकार के निर्णय का समर्थन किया और अपनी सांस्कृतिक पहचान की रक्षा का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए समाज के प्रबुद्ध जनों और जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी संस्कृति, स्थानीय देवी-देवताओं और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून समाज की पहचान और विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही उन लोगों से भी अपनी जड़ों की ओर लौटने का आह्वान किया गया, जो किसी कारणवश अपनी मूल संस्कृति से दूर हो गए हैं।

 

सभा के बाद बखरूपारा से एक विशाल पैदल रैली निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों और नारों के साथ लोगों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान अपनी संस्कृति अपनी पहचान हमारा गौरव हमारा अभिमान जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

रैली के समापन पर सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

 

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक चेतना को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक भागीदारी का भी प्रभावी संदेश दिया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!