header ads
अपराधअबूझमाड़छत्तीसगढ़बस्तररायपुर

CG News: कांकेर में मुठभेड़: महिला माओवादी कमांडर रूपी मारी गई

सीसीएस विजय रेड्डी की पत्नी है रूपी रेड्डी..

कांकेर में मुठभेड़: महिला माओवादी कमांडर रूपी मारी गई

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी कमांडर की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, मारी गई महिला की पहचान एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) रूपी के रूप में की गई है।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान माचपल्ली इलाके में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में एक महिला माओवादी का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर बताई जा रही थी। वह डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जिसकी वर्ष 2025 में मानपुर–मोहला क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद मौत हो गई थी।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि सरकार की ओर से माओवादी कैडरों से लगातार आत्मसमर्पण की अपील की जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। उन्होंने शेष माओवादी कैडरों से हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!