header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुर

CG News: कलेक्टर नम्रता जैन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सौंपे पेंशन प्राधिकार पत्र पेंशन राशि के सदुपयोग की दी सलाह, सुखद भविष्य की कामना

 

 

 

दंडकारण्य दर्पण

 

नारायणपुर | 02 अप्रैल 2026

 

कलेक्टर नम्रता जैन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सौंपे पेंशन प्राधिकार पत्र

पेंशन राशि के सदुपयोग की दी सलाह, सुखद भविष्य की कामना

 

नारायणपुर। कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सम्मानित करते हुए पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने पेंशन राशि का अपने जीवन में सही एवं उपयोगी ढंग से सदुपयोग करने की सलाह दी।

 

पशुधन विकास विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री प्रहलाद राय 31 मार्च 2026 को पशु चिकित्सालय छोटेडोंगर से अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के दिन ही कलेक्टर द्वारा उन्हें पेंशन प्राधिकार पत्र सौंपा गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।

 

कलेक्टर ने इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है।

कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. दीपेश रावटे सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!