Chhattisgarh: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारायणपुर में महिलाओं का सम्मान, रूकसाना बड़गुजर बनीं ‘मिसेस नारायणपुर’

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारायणपुर में महिलाओं का सम्मान, रूकसाना बड़गुजर बनीं ‘मिसेस नारायणपुर’
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘मिसेस नारायणपुर’ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें रूकसाना बड़गुजर ने पहला स्थान हासिल किया।
यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एजी सिनेमा हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका पर जोर दिया और सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
महतारी वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान की अध्यक्षता में बस्तर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की गई। प्रशासन का कहना है कि इस योजना से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिल रही है।
तीन चरणों में हुई ‘मिसेस नारायणपुर’ प्रतियोगिता
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण ‘मिसेस नारायणपुर’ प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई, जिसमें रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी और फाइनल राउंड शामिल थे।
निर्णायक मंडल में , और शामिल थीं।
अंतिम परिणाम में रूकसाना बड़गुजर ने ‘मिसेस नारायणपुर’ का खिताब जीता। वहीं दशरी सोरी दूसरे और रीता हरपाल तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को क्राउन, सैश और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। आयोजन का मंच संचालन परियोजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने किया।




