header ads
अधिकारछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर

Chhattisgarh: महिला माओवादी नेता का आत्मसमर्पण, एके-47 के साथ पुलिस के सामने आईं

कांकेर में महिला माओवादी नेता का आत्मसमर्पण, एके-47 के साथ पुलिस के सामने आईं

कांकेर जिले में एक महिला माओवादी नेता ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के मुताबिक, डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) मासे बारसा ने एके-47 राइफल के साथ सरेंडर किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मासे बारसा वर्ष 2003 से दण्डकारण्य, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थीं। लंबे समय तक संगठन से जुड़ी रहने के बाद उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

कैसे हुआ आत्मसमर्पण

जानकारी के अनुसार, मासे बारसा जंगल क्षेत्र से निकलकर सीधे कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा के समक्ष पहुंचीं और आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान उन्होंने अपने पास मौजूद एके-47 राइफल भी पुलिस को सौंप दी।

नारायणपुर के पत्रकार रौशन ठाकुर ने इस प्रक्रिया में मध्यस्थ की भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने मासे बारसा को जंगल से सुरक्षित बाहर लाने और एसपी कार्यालय तक पहुंचाने में सहयोग किया। रौशन ठाकुर ‘जोहार बस्तर: मावा नाटे मावा समाचार’ से जुड़े हैं।

पुलिस की अपील

बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी और कांकेर एसपी निखिल रखेचा ने अन्य माओवादियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और पुनर्वास का लाभ दिया जाता है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति स्थापना और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!