header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : बस्तर में 22 मार्च को दौड़ेगा ‘हेरिटेज’ का जज्बा, चित्रकोट से कुरुषपाल तक होगी मैराथन

बस्तर में 22 मार्च को दौड़ेगा ‘हेरिटेज’ का जज्बा, चित्रकोट से कुरुषपाल तक होगी मैराथन

रायपुर, 20 फरवरी 2026। बस्तर में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 मार्च को बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन किया जाएगा। ने में आयोजित चित्रकोट महोत्सव के समापन समारोह के दौरान मैराथन के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया।

5 से 42 किमी तक की होगी दौड़

कलेक्टर बस्तर के अनुसार मैराथन में 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी की दौड़ आयोजित की जाएगी।

  • 21 किमी दौड़: चित्रकोट जलप्रपात से शुरू होकर कुरुषपाल तक जाएगी और पुनः चित्रकोट में समाप्त होगी।
  • 5 किमी दौड़: चित्रकोट से मारडूम चौक तक।
  • 10 किमी दौड़: एसटीएफ कैम्प से प्रारंभ होकर चित्रकोट में समाप्त।

आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग की विशेष तैनाती रहेगी।

फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में पहली बार इस तरह की हेरिटेज मैराथन आयोजित की जा रही है। यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की पहल है। उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में , , सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता के बीच होने वाली यह मैराथन क्षेत्र के पर्यटन और स्थानीय सहभागिता को भी नया आयाम देने वाली मानी जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!