header ads
छत्तीसगढ़बस्तर

Chhattisgarh : एक करोड़ के इनामी CC मेंबर रामधेर समेत 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : एनकाउंटर में मारे जाने के डर से मुख्यधारा में लौटने का निर्णय

संवाददाता- दीपक गोटा

 

एक करोड़ के इनामी CC मेंबर रामधेर समेत 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : एनकाउंटर में मारे जाने के डर से मुख्यधारा में लौटने का निर्णय

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में CC मेंबर रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों (कुल 12) के साथ AK-47 और अन्य हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण किया है -क्योंकि यह पूरा समूह MMC- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ – स्पेशल जोनल कमेटी का सक्रिय हिस्सा था जो तीन राज्यों के छह जिलों में अपनी पैठ बनाए हुए था -इस कदम को सुरक्षा एजेंसियां नक्सली ढांचे पर निर्णायक प्रहार मान रही हैं और यह नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है

 

रामधेर मज्जी द्वारा AK-47 के साथ आत्मसमर्पण किए जाने को नक्सली संगठन की सबसे बड़ी टूट मानी जा रही कि- उसके साथ DVCM रैंक के चंदू उसेंडी- ललिता-जानकी और प्रेम ने भी सरेंडर किया

 

जिनमें से दो के पास AK-47 और इंसास जैसे हथियार मौजूद थे और इनके अलावा ACM स्तर के नक्सली रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम ने भी हथियार डाले- जबकि क्षेत्रीय महिला मिलिशिया (PM) की लक्ष्मी- शीला- योगिता-कविता और सागर ने पुलिस के सामने समर्पण किया है- समूह के पास AK-47 इंसास SLR, 303 और 30 कार्बाइन जैसे हथियार के साथ 12 नक्सलियों ने की समर्पित

 

हाल में हुए आत्मसमर्पणों ने कथित तौर पर एमएमसी (MMC) स्पेशल ज़ोन की प्रभावशीलता को लगभग निष्प्रभावी बना दिया है- हाल में एमसी ज़ोन के एक प्रवक्ता अनंत ने भी गोंदिया में आत्मसमर्पण किया था

 

और उसके एक दिन बाद में ही बालाघाट में सुरेंद्र सहित नौ अन्य माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं- आत्मसमर्पण की ये निरंतर घटनाएं संकेत देती हैं कि ज़मीनी स्तर पर नक्सल संगठन की पकड़ तेज़ी से कमज़ोर हो रही है और सुरक्षा बलों की कार्रवाई सफल रही है

 

सभी आत्मसमर्पित 12 माओवादी को पुलिस कस्टडी में रखा गया हैं और उनसे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दीच है- पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन और नक्सली नेटवर्क से संबंधित विस्तृत खुलासा करेगी जिससे और भी जानकारी प्राप्त हो सकेंगे

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!