header ads
राजनीतिराष्ट्रीय

National : NDA की ऐतिहासिक जीत का जश्न —जयस्तंभ चौक में आतिशबाज़ी, मिठाई वितरण और उत्साह का माहौल

 NDA की ऐतिहासिक जीत का जश्न —जयस्तंभ चौक में आतिशबाज़ी, मिठाई वितरण और उत्साह का माहौल

केदार कश्यप ने कहा—“बिहार का जनादेश विकास की राजनीति की निर्णायक जीत है”

 

बिहार विधानसभा चुनाव मे NDA) की प्रचंड व ऐतिहासिक विजय के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी उत्साह का बड़ा दृश्य आज नारायणपुर के जयस्तंभ चौक में देखने को मिला, जहां भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विजय का जश्न मनाया। कार्यक्रम में आतिशबाज़ी और मिठाई वितरण के साथ पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।

 

जयस्तंभ चौक पर कार्यकर्ताओं ने “फिर एक बार NDA सरकार!” और “मोदी है तो मुमकिन है!” जैसे नारों के बीच NDA की इस बड़ी जीत का स्वागत किया। बिहार से आए जनादेश को कार्यकर्ताओं ने “विकास और स्थिर शासन पर भरोसे की जीत” बताया।

 

छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर के विधायक केदार कश्यप ने इस अवसर पर जगदलपुर से फोन के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कहा बिहार की जनता ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि विकास,सुशासन और स्थिर नेतृत्व ही राष्ट्र की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर जनता ने पूर्ण विश्वास जताया है। यह केवल चुनावी विजय नहीं, बल्कि भारत की दिशा तय करने वाला जनादेश है। बिहार ने दिखा दिया है कि अब देश ‘जंगल राज’ की राजनीति को नहीं, बल्कि विकास और शांति को स्वीकार करता है।उन्होंने आगे कहा नारायणपुर सहित पुरे देश में उमड़ा यह उत्साह बताता है कि जनता परिवर्तन नहीं, प्रगति चाहती है। NDA की यह विजय देश के गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और आखिरी पायदान तक खड़े नागरिकों की आशाओं का प्रतिबिंब है।”

 

इस अवसर पर छ.ग़.राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन, सुदीप झा, जैकी कश्यप, किशोर आर्य, बिंदेश पात्र,ललित पोयाम, राजेंद्र प्रजापति, सूर्यपाल दुबे, युधिष्ठिर जैन,मो. जावेद, घुड बघेल, उज्ज्वल सोनी, साधन भद्र सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

दण्डकारण्य दर्पण के नियमित अपडेट्स के लिए अपने नाम एवं स्थान के साथ 09479094760 पर व्हाट्सएप करें!

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!