header ads
सामान्य ज्ञानस्वास्थ्य

सेहत संदेश : झाइयों और मुहांसो को दूर कर देंगे ये घरेलु उपचार…

झाइयों और मुहांसो को दूर कर देंगे ये घरेलु उपचार…

युवावस्था में बदलते हार्मोंस, तनाव और खानपान में लापरवाही करने से पिम्पल्स यानी मुहांसे की समस्या आम है। अगर आप इनसे पीड़ित हैं तो सर्वप्रथम अपने खानपान में सुधार करे, तला हुआ, अधिक मिर्ची मसाले वाला, फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स, डिब्बा बंद पेय नहीं पिए। इसके साथ में ये घरेलु उपाय करे।

 

1. हल्दी

हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है। इसीलिए इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा एक हफ्ते तक करें। पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

 

2. नींबू

पिंपल्स मिटाने के लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। दो नींबू का जूस निकाल लें। नींबू के रस को कॉटन में भिगोकर चेहरे पर लगा लें। सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें। दिन में दो बार इसे तीन-चार दिनों तक लगाएं। पिंपल्स दूर हो जाएंगे।

 

3. लहसुन – लौंग

लहसुन में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए यह पिंपल्स को बहुत जल्दी दूर कर देता है। लहसुन की दो कलियां और एक लौंग पीस लें। इस पेस्ट को सिर्फ पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

 

4. शहद

शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है। पिंपल्स की समस्या में यह रामबाण है। कॉटन बॉल को शहद में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

 

5. पपीता

पपीता में बहुत अधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह पिंपल्स को बहुत जल्दी खत्म करने की क्षमता रखता है। एक पपीता को छिलकर मिक्सर में पीस लें और चेहरे पर लगाएं। पपीते का जूस भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। पंद्रह से बीस मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

 

6. संतरा

झाई – मुहांसे की बात छोड़िये, चेचक तक के दाग आसानी से दूर हो सकते हैं। केवल संतरे के छिलके की मदद से, संतरे के छिलको को सुखाकर उनका महीन चूर्ण बना ले। उस चूर्ण में गुलाबजल और नीम्बू का रास डालकर मुंहासों पर लेप करे। ये प्रयोग जब तक संतरे का मौसम रहे, तब तक जारी रखे। मुंहासे हमेशा के लिए गायब हो जायेंगे।

 

एक समय में एक ही उपाय करे।

 

विशेष – इनके साथ में आप ब्लड प्यूरी फायर जिसमे नीम कुटकी और चिरायता मिला हो वो ज़रूर पिए। इस से खून में आई गंदगी दूर होगी और चेहरा और शरीर निर्मल होगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!