
रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर में स्वामी विवेकानंद खो-खो चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ

नारायणपुर – 20 अक्टूबर 2022 को माननीय आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी के मुख्य आतिथ्य में एवं माननीय विधायक श्री चन्दन कश्यप जी के उपस्थिति में सुबह 7 बजे आश्रम के खो खो मैदान में सम्पन्न हुआ है। मंत्री महोदय ने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए बोले कि आजकल कोई भी नोकरी करने से अच्छा है खेल में अपना कैरियर बनाओ। आश्रम के सन्यासी महाराज लोग अपना घरद्वार छोड़कर यहा पर इन अबुझमाड़िया बच्चों के शिक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं यह एक सराहनीय कार्य है। कई बच्चों को पड़ा लिखाकर और खेलकूद में प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने का काम किया है और आज भी कर रहे हैं। आप सभी लोग आगे बढ़ो और अबुझमाड़ को भी आगे बढ़ाओ। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देवनाथ उसेंडी जी उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम के अध्यक्षता आश्रम के सहायक सचिव स्वामी अनुभवानन्द जी ने किया।

इस प्रतियोगिता में नारायणपुर, अंतागढ़, ओरछा, कुंदला और छेरीबेड़ा के कुल 10 टीम भाग लिया है। उद्घाटन मैच आश्रम के भूतपूर्व विद्यार्थियों एवं आत्मानंद महाविद्यालय टीम के बीच खेला गया, जिसमें भूतपूर्व विद्यार्थियों के टीम विजयी हुए। 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक यह प्रतियोगिता होगी।
उद्घाटन समारोह में आश्रम के सहायक सचिव स्वामी वसुदानन्द जी, स्वामी , स्वामी कृष्णामृतानन्द एवं अन्य महाराजगण उपस्थित थे। विवेकानंद विद्यापीठ के शिक्षक श्री जी दास, श्री ए के मेनन, श्री एस एल यादव, श्री व्यासनारायण शर्मा, श्री हनुमन्त राव, श्री लोचन बघेल, श्री भावेश नाग, श्री अरुण कचलाम, श्री सुरेश कुमेटी एवं अन्यान्य शिक्षक तथा कर्मचारियों के साथ लगभग 500 विद्यार्थी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।



