header ads
अपराधअबूझमाड़कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़टैकनोलजीनारायणपुर

नारायणपुर में पुलिस-BSF की संयुक्त कार्रवाई, जंगल से हथियार और नक्सल सामग्री बरामद

आत्मसमर्पित माओवादी कैडर से मिली जानकारी के आधार पर ओरछा क्षेत्र के चालचेर जंगल में चलाया गया सर्चिंग अभियान, SLR और INSAS सहित हथियार, कारतूस व संचार उपकरण मिले

नारायणपुर में पुलिस-BSF की संयुक्त कार्रवाई, जंगल से हथियार और नक्सल सामग्री बरामद

 

आत्मसमर्पित माओवादी कैडर से मिली जानकारी के आधार पर ओरछा क्षेत्र के चालचेर जंगल में चलाया गया सर्चिंग अभियान, SLR और INSAS सहित हथियार, कारतूस व संचार उपकरण मिले

 

नारायणपुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत चालचेर के जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, कारतूस, संचार उपकरण एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई आत्मसमर्पित माओवादी कैडर से पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई।

नारायणपुर चालचेर जंगल से बरामद हथियार कारतूस और रेडियो सेट
नारायणपुर में पुलिस-BSF की संयुक्त कार्रवाई, चालचेर जंगल से हथियार बरामद

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल एवं सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय के उप महानिरीक्षक श्री देशमुख परिस अनिल, भा.पु.से. के निर्देशन में जिले में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, श्री धनंजय सिंह, समादेष्टा 86वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस छोटेडोंगर श्री मनोज मंडावी के मार्गदर्शन में 24 नवंबर 2026 को संयुक्त अभियान संचालित किया गया।

 

अभियान में 86वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल एवं थाना ओरछा के जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम शामिल रही। आत्मसमर्पित माओवादी कैडर से मिली जानकारी के आधार पर थाना ओरछा क्षेत्र के चालचेर जंगल में सर्चिंग की गई। इस दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई नक्सल सामग्री बरामद हुई।

 

हथियार, कारतूस और संचार उपकरण बरामद

 

संयुक्त टीम द्वारा की गई बरामदगी में एक 7.62 एमएम एसएलआर राइफल, एक 5.56 एमएम इंसास राइफल तथा एक देशी कट्टा शामिल है। इसके अलावा 7.62 एमएम के 52 कारतूस और 5.56 एमएम के 52 कारतूस भी बरामद किए गए।

 

टीम को एसएलआर की दो मैगजीन और इंसास की तीन मैगजीन भी मिली हैं। अन्य बरामद सामग्री में दो वॉकी-टॉकी रेडियो सेट, एक अतिरिक्त रेडियो बैटरी तथा एक लेजर पॉइंटर पेन शामिल है।

 

नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने अभियान जारी

 

नारायणपुर पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल द्वारा जिले में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। संयुक्त सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

 

दण्डकारण्य दर्पण न्यूज पोर्टल सच के साथ, समाज के साथ।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!