header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़धर्मबस्तरराष्ट्रीय

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत नारायणपुर के 12 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने दिखाई हरी झंडी

स्पेशल ट्रेन से शुरू हुई चार दिवसीय धार्मिक यात्रा, 19 नवंबर तक करेंगे भगवान श्रीरामलला के दर्शन

 

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी पहल श्री रामलला दर्शन योजना के तहत नारायणपुर जिले के 12 श्रद्धालुओं का दल भगवान श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुआ। 16 से 19 नवंबर 2026 तक निर्धारित इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम सहित जिला पंचायत के अन्य सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा प्रारंभ की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के सभी 12 यात्रियों ने 16 नवंबर को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया। इस दल में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम सहित जिला पंचायत के अन्य सदस्यगण एवं अनुरक्षक भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक अनुभूति और लंबे समय से संजोए सपने को साकार करने का अवसर बनकर सामने आई है।

 

 

नारायणपुर से रवाना हुआ 12 सदस्यीय दल अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को अयोध्या की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि होने के कारण देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीरामलला के दर्शन प्रत्येक रामभक्त के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखते हैं। ऐसे में नारायणपुर जिले के श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा जीवन की यादगार धार्मिक यात्राओं में शामिल होने वाली है।

श्रद्धालुओं ने शासन की योजना के प्रति जताया आभार

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रियों ने शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजना के प्रति आभार जताया। उनका कहना है कि भगवान श्रीरामलला के दर्शन की अभिलाषा लंबे समय से मन में थी, जिसे शासन की इस योजना ने पूरा करने का अवसर प्रदान किया है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!