header ads
अधिकारकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़टैकनोलजीबस्तररायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनाई देगी सोलर दीदियों की सफलता की कहानी

12 नवंबर को आकाशवाणी से होगा प्रसारण, चार भाषाओं में सुन सकेंगे श्रोता, फोन पर सवाल पूछने की भी सुविधा

 

रायपुर, 11 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड गुरुवार, 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस बार कार्यक्रम का विषय ‘सोलर दीदी’ रखा गया है। इसमें सोलर दीदियां अपने अनुभव, कार्य और सफलता की कहानी स्वयं साझा करेंगी।

छत्तीसगढ़ में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करती ग्रामीण महिलाएं, दीदी के गोठ कार्यक्रम का 16वां एपिसोड।
बिहान योजना के तहत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं ग्रामीण महिलाओं यानी सोलर दीदियों के अनुभव 12 नवंबर को ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में प्रसारित किए जाएंगे।

ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों और उनके अनुभवों को सामने लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी’ की भावना पर आधारित है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की पहल, आत्मनिर्भरता और उनके कार्यों को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस विशेष एपिसोड में श्रोता जान सकेंगे कि बिहान योजना से जुड़ी सोलर दीदियां किस तरह सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं और उनके अनुभव किस प्रकार अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

चार भाषाओं में होगा प्रसारण

कार्यक्रम का प्रसारण दोपहर 2 बजे हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में आकाशवाणी के छत्तीसगढ़ स्थित सभी केंद्रों से होगा। वहीं दोपहर 2:30 बजे बस्तरिया एवं सरगुजिया भाषाओं में आकाशवाणी जगदलपुर और सरगुजा केंद्र से कार्यक्रम सुना जा सकेगा।

श्रोता फोन पर पूछ सकेंगे सवाल

कार्यक्रम से संबंधित जिज्ञासाओं और प्रश्नों के लिए श्रोताओं को टोल-फ्री नंबर 1800-233-2398 की सुविधा दी गई है। इस नंबर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच संपर्क कर सवाल पूछे जा सकते हैं।

‘दीदी के गोठ’ का यह एपिसोड ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा, तकनीकी भागीदारी और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी को सुनने का अवसर प्रदान करेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!