header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुरराष्ट्रीय

कानागांव में जुए के दो फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 आरोपी गिरफ्तार, 12,320 रुपये नकद जब्त

कोतवाली और एड़का पुलिस की संयुक्त सहभागिता से हुई कार्रवाई, मक्के की बाड़ी में 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे रुपये-पैसों का दांव, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, सभी आरोपी जेल भेजे गए

 

कानागांव में जुए के दो फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 आरोपी गिरफ्तार, 12,320 रुपये नकद जब्त

नारायणपुर पुलिस की जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई
कानागांव में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली और एड़का पुलिस की संयुक्त सहभागिता से हुई कार्रवाई, मक्के की बाड़ी में 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे रुपये-पैसों का दांव, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, सभी आरोपी जेल भेजे गए

नारायणपुर। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ नारायणपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कानागांव में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 12,320 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश की दो गड्डियां तथा अन्य जुआ सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली नारायणपुर और थाना एड़का की संयुक्त सहभागिता से की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

प्रकरण क्रमांक 09/2026 में दयालूराम दुग्गा, सोनसाय नुरेटी, अनिल मरकाम और जयराम उइके को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 7,900 रुपये नकद जब्त किए गए। इसके अलावा एक प्लास्टिक चटाई, एक टॉर्च और 52 पत्ती ताश की एक गड्डी बरामद की गई।

प्रकरण क्रमांक 10/2026 में दुवारू दुग्गा, जागेश मरकाम, महेश दुग्गा और शिवलाल सिन्हा को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में कुल 4,420 रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने एक प्लास्टिक चटाई, दो आधी जली मोमबत्तियां और 52 पत्ती ताश की एक गड्डी भी जब्त की।

इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कुल 8 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12,320 रुपये नकद और जुआ खेलने में उपयोग की जा रही सामग्री जब्त की गई।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर श्री अजय सिंह एवं बेनूर श्री अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री विनीत दुबे और थाना प्रभारी एड़का श्री सुशील सोम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, सभी आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार 8 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से संबंधित जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!