header ads
छत्तीसगढ़नई दिल्लीरायपुरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

CISF में DIG की नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में SP/SSP और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का अनुभव

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के रूप में पदस्थ किया गया है।

संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों, यात्रियों और मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करना होगा। दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहरों को जोड़ती है।

छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में SP/SSP रह चुके हैं

डॉ

IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी संतोष सिंह।

संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में एसपी/एसएसपी के रूप में पदस्थ रह चुके हैं। इसके अलावा वे सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे हैदराबाद में DIG South Zone-2 के रूप में औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे।

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो में एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई थी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!