header ads
अधिकारछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तरसामान्य ज्ञान

बैंक और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने बैंक प्रबंधकों के साथ की बैठक

बैंक, एटीएम, नकदी परिवहन और सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, स्वर्ण ऋण में फर्जी हॉलमार्किंग और दस्तावेजों को लेकर सतर्कता बरतने की अपील

बैंक और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने बैंक प्रबंधकों के साथ की बैठक

 

बैंक, एटीएम, नकदी परिवहन और सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, स्वर्ण ऋण में फर्जी हॉलमार्किंग और दस्तावेजों को लेकर सतर्कता बरतने की अपील

 

नारायणपुर, 2 अक्टूबर 2026। जिले में बैंक और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

नारायणपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक की बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बैंक परिसरों, एटीएम और नकदी परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

 

बैंक परिसरों में प्रवेश और निकास व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही एटीएम में सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरों को हमेशा कार्यशील रखने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

 

नकदी परिवहन के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से समन्वय स्थापित करने के लिए भी बैंक प्रबंधन को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने बैंक और एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करने, पर्याप्त क्षेत्र की निगरानी सुनिश्चित करने तथा रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

 

बैठक में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध लेनदेन या असामान्य गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से संभावित अपराधों को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने में पुलिस को मदद मिलती है।

 

स्वर्ण ऋण से जुड़े मामलों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सोने की शुद्धता, हॉलमार्किंग और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच करने को कहा गया। फर्जी हॉलमार्किंग या भारतीय मानक ब्यूरो बीआईएस के नाम पर फर्जी प्रमाणन की आशंका होने पर बैंक अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और तत्काल पुलिस को जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने कहा कि बैंक और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से वित्तीय अपराधों और बैंकिंग धोखाधड़ी की रोकथाम को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने और अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की।

 

बैठक के दौरान बैंक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। पुलिस और बैंक प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!