मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, मंत्रालय में अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लिए जा सकते हैं फैसले
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

मंत्रिपरिषद की बैठक को आगामी प्रशासनिक और विकास कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों के साथ जनहित, विकास योजनाओं और प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।
बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद उनके संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। कैबिनेट के फैसलों पर प्रदेश के विभिन्न वर्गों और विभागों की नजर बनी हुई है।
दंडकारण्य दर्पण
सच के साथ, समाज के साथ



