header ads
अपराधकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नई दिल्लीबस्तररायपुरराष्ट्रीयरोजगार

“CG” कांकेर-गढ़चिरौली सीमा पर नक्सल डम्प बरामद, 12 बोर रायफल और कारतूस समेत सामग्री जब्त

कांकेर-गढ़चिरौली सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल डम्प बरामद, हथियार समेत सामग्री जब्त

 

पखांजूर। कांकेर और गढ़चिरौली जिले की सीमा से लगे जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सल डम्प बरामद किया है। कार्रवाई में हथियार, कारतूस, प्रिंटर समेत अन्य नक्सल सामग्री जब्त की गई है।

कांकेर गढ़चिरौली सीमा पर बरामद नक्सल सामग्री
कांकेर-गढ़चिरौली सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान बरामद नक्सल सामग्री।

जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को दागुनटोला और पुसगटटा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों को संदिग्ध सामग्री मिलने पर इलाके की गहन तलाशी ली गई।

 

सर्चिंग के दौरान मौके से 2 नग 12 बोर रायफल, 11 कारतूस, 2 प्रिंटर समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

बताया गया है कि सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन सर्चिंग अभियान चला रही हैं। इसी अभियान के दौरान यह कार्रवाई सामने आई है।

 

29 सितंबर को हुई इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर एच.एन. शर्मा और हनुमान सहाय मीणा टीम कमांडर के रूप में शामिल रहे।

 

सुरक्षा बलों द्वारा सीमावर्ती जंगल क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर नजर रखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!