header ads
अधिकारकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़धर्मनारायणपुरबस्तरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CG: पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने बेलसरिया परिवार से मिलकर जताई संवेदना

गौरदण्ड पहुंचकर स्वर्गीय हारमती बेलसरिया को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा

 

संवाददाता – बोधन नाग

नारायणपुर, गौरदण्ड। नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम गौरदण्ड पहुंचकर बेलसरिया परिवार से मुलाकात की और स्वर्गीय श्रीमती हारमती बेलसरिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों की कुशल मंगल की कामना करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर श्री जयराम बेलसरिया सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिवारजनों ने पूर्व विधायक चंदन कश्यप के पहुंचने और संवेदना व्यक्त करने पर उनका आभार जताया।

 

 

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!