header ads
अधिकारअबूझमाड़छत्तीसगढ़नई दिल्लीनारायणपुरबस्तररायपुरराष्ट्रीयशिक्षा

CG: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और जन्मदिवस पर दीप जलाने की अपील

मंत्री टंकराम वर्मा ने मिट्टी के दीप खरीदकर दिया जनभागीदारी और वोकल फॉर लोकल का संदेश

 

नारायणपुर, 16 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवाकाल पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना के लिए राजस्व एवं नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेश और जिलेवासियों से 17 सितंबर की शाम अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के दीप जलाने की अपील की है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने जनभागीदारी और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तिल्दा क्षेत्र के मोहभट्ठा पारा पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से स्वयं मिट्टी के दीप खरीदे। उन्होंने स्थानीय शिल्पकारों से दीप खरीदकर वोकल फॉर लोकल की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

 

राष्ट्रसेवा और समर्पण के 25 वर्षों को जनभागीदारी से मनाने का आह्वान

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दी है। सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्षों का सफर सेवा, समर्पण और निरंतर कार्य के रूप में देखा जाता है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनभागीदारी के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर की शाम अपने घरों और प्रतिष्ठानों में कम से कम एक मिट्टी का दीप जलाने का आग्रह किया।

 

मिट्टी के दीप से स्थानीय कारीगरों को मिलेगा प्रोत्साहन

 

मंत्री ने कहा कि मिट्टी के दीप खरीदकर दीप प्रज्ज्वलित करने से जहां प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनभागीदारी का संदेश जाएगा, वहीं स्थानीय कुम्हारों और मिट्टी के शिल्पकारों को भी आर्थिक रूप से प्रोत्साहन मिलेगा।

 

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि इस अवसर पर अधिक से अधिक लोग स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीप खरीदें और 17 सितंबर की शाम दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

 

दंडकारण्य दर्पण | सच के साथ, समाज के साथ

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!