header ads
अधिकारअबूझमाड़कृषिछत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरणबस्तररायपुर

CG: वन पट्टाधारी और डुबान श्रेणी के किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन 30 सितंबर तक

डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर 1 सितंबर को होगा प्रशिक्षण

 

 

दंडकारण्य दर्पण

 

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन के लिए वन पट्टाधारी, डुबान श्रेणी और नए पट्टाधारी किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर संबंधित किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन, फार्म आईडी निर्माण और डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

किसानों के डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान संबंधित खसरा और कम्पार्टमेंट नंबर के अक्षांश एवं देशांतर की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके लिए विभागीय मॉड्यूल में किसानों के खसरा और कम्पार्टमेंट नंबर की सूची कृषकवार और ग्रामवार उपलब्ध कराई गई है।

 

जिले के किसानों को सूचित किया गया है कि एग्रीस्टैक में पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को किसानों के पंजीयन एवं सर्वे का कार्य समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इस कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की मैपिंग संबंधित खसरा एवं कम्पार्टमेंट नंबर के साथ की गई है। इसके बाद वे मौके पर जाकर संबंधित भूमि की अक्षांश एवं देशांतर संबंधी जानकारी दर्ज करेंगे।

 

डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक पंजीयन के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 1 सितंबर 2026 को अपराह्न 4 बजे जिला पंचायत नारायणपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा।

 

संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!