header ads
अधिकारकला और संस्कृतिखेलछत्तीसगढ़शिक्षासामान्य ज्ञानस्वास्थ्य

CG: ट्रैफिक की पाठशाला में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात नियम

ट्रैफिक की पाठशाला में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात नियम

 

नारायणपुर, 24 अगस्त 2026। यातायात पुलिस नारायणपुर द्वारा शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय सिंगोड़ीतराई में ट्रैफिक की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक मो. मोहसिन खान ने विद्यालय के प्राचार्य के.के. मिस्त्री, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

 

इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों और सड़क चिन्हों के बारे में विस्तार से समझाया गया। यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलना और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन केवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरे सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया गया। साथ ही सुरक्षित वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों और वाहन चालकों के बीच लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के साथ पीएम राहत और राहवीर योजना के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है।

 

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने की शपथ दिलाई गई।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!