header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

CG: कांग्रेस की दोहरी नीति पर केदार कश्यप का पलटवार, झीरम के साक्ष्य को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस की दोहरी नीति पर केदार कश्यप का पलटवार, झीरम के साक्ष्य को लेकर उठाए सवाल

 

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने झीरम घाटी मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी वीर सपूतों और शहीदों का अपमान नहीं किया। झीरम घाटी की घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण थी तथा भाजपा ने हमेशा नक्सलवाद और नक्सलियों की कड़ी निंदा की है।

केदार कश्यप ने कहा कि दीपक बैज को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं के बयानों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस नेताओं की ओर से नक्सलवाद को लेकर विवादित बयान सामने आते हैं या हिड़मा को रोल मॉडल बताए जाने जैसी बातें कही जाती हैं, तब कांग्रेस नेतृत्व चुप क्यों रहता है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ओर शहीदों के नाम पर राजनीति करती है, वहीं दूसरी ओर नक्सलियों के प्रति सहानुभूति वाले बयानों पर मौन साध लेती है। दीपक बैज को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि ऐसे बयानों का कांग्रेस खुलकर विरोध क्यों नहीं करती।

 

मंत्री कश्यप ने झीरम घाटी से जुड़े कथित साक्ष्यों को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री लगातार दावा करते रहे कि उनके पास झीरम घटना से जुड़े पूरे साक्ष्य मौजूद हैं। प्रदेश में कांग्रेस की पांच साल सरकार रही, इसके बावजूद वे साक्ष्य सामने क्यों नहीं आए। यदि कांग्रेस के पास साक्ष्य थे तो उन्हें सार्वजनिक कर उचित कार्रवाई करने से किसने रोका।

 

केदार कश्यप ने कहा कि झीरम के शहीदों के नाम पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप बंद होना चाहिए। शहीदों का सम्मान भाजपा के लिए राजनीति का विषय नहीं, बल्कि सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश अपने वीर सपूतों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!