header ads
छत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीयरोजगार

CG: नगरी को 2.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन

दंडकारण्य दर्पण

 

नगरी को 2.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन

 

रायपुर, 31 जुलाई 2026। धमतरी जिले की नगरी नगर पंचायत को 2 करोड़ 76 लाख 13 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने चौपाटी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और हर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

 

युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सकारात्मक सोच, अनुशासन, श्रेष्ठ संस्कार और निरंतर अध्ययन ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं से अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करने और महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विकास और हरियाली एक-दूसरे के पूरक हैं तथा जनभागीदारी से ही हरित नगरी का निर्माण संभव है।

 

कार्यक्रम में 17.02 लाख रुपये की लागत से निर्मित चौपाटी दुकान सौंदर्यीकरण कार्य और 41.10 लाख रुपये की लागत से बनी पानी टंकी का लोकार्पण किया गया। वहीं 57.36 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ एवं कम्पोस्ट प्लांट, 19.89 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट मैदान, 27.07 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम विकास कार्य तथा 15वें वित्त आयोग के तहत 1.14 करोड़ रुपये की लागत वाले 16 अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगरी के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें आधुनिक लाइब्रेरी, बॉक्स क्रिकेट मैदान, सीसी सड़क और नाली निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे नगरी के विकास को नई गति मिलेगी।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, श्रीमती पिंकी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!