header ads
छत्तीसगढ़बस्तररायपुर

CG: बस्तर के सपनों को मिली नई उड़ान, ‘छू लो आसमान’ के 24 विद्यार्थियों ने NEET-2026 में रचा सफलता का इतिहास

बस्तर के सपनों को मिली नई उड़ान, ‘छू लो आसमान’ के 24 विद्यार्थियों ने NEET-2026 में रचा सफलता का इतिहास

 

दंतेवाड़ा, 26 जुलाई। बस्तर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब करली स्थित आवासीय शैक्षणिक संस्था “छू लो आसमान” के 24 विद्यार्थियों ने NEET-2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर चिकित्सा शिक्षा की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री केदार कश्यप ने सफल विद्यार्थियों को टैबलेट भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा आज अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र की नई पहचान बना रहे हैं। यह बदलते बस्तर की सकारात्मक तस्वीर है, जिस पर पूरे प्रदेश को गर्व है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल शिक्षा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को उसके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक संसाधन और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह सफलता उनके जीवन की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि समाज सेवा और उत्कृष्टता की नई यात्रा की शुरुआत है।

 

मंत्री कश्यप ने “छू लो आसमान” संस्था के शिक्षकों, मार्गदर्शकों और अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से वनांचल के अनेक विद्यार्थियों का डॉक्टर बनने का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह संस्था बस्तर के और अधिक युवाओं को चिकित्सा सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाएगी।

 

संस्था के अनुसार NEET-2026 में कुल 24 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि बस्तर अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के समर्पित मार्गदर्शन का मजबूत उदाहरण मानी जा रही है।

 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!