header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरण

CG: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाईवा वाहन जप्त

बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पकड़ा गया वाहन, चालक और स्वामी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

दंडकारण्य दर्पण

 

नारायणपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर गठित खनिज जांच दल ने अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा वाहन को जप्त किया है।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जांच दल ने बिना वैध अभिवहन पास के रेत का परिवहन करते हुए हाईवा क्रमांक CG-27-R-7464 को पकड़ा। कार्रवाई के बाद वाहन को जप्त कर कलेक्टर परिसर, जिला नारायणपुर में सुरक्षित रखा गया है।

 

विभाग के अनुसार, जप्त हाईवा श्री विवेक निषाद, निवासी नारायणपुर के नाम पर पंजीकृत है। मामले में वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध अवैध रेत परिवहन का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

 

खनिज विभाग ने बताया कि इस मामले में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत खनिज अमला लगातार निरीक्षण करेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!