header ads
अधिकारअपराधछत्तीसगढ़नारायणपुर

CG News: किरायेदार सत्यापन कराएं, सुरक्षित नारायणपुर बनाने में निभाएं अपनी जिम्मेदारी

नारायणपुर पुलिस की नागरिकों से अपील, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल दें सूचना

 

नारायणपुर। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों की सतर्कता अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

पुलिस ने घर, दुकान, होटल, लॉज, हॉस्टल, पीजी, गेस्ट हाउस, फार्म हाउस तथा अन्य आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।

नारायणपुर पुलिस के अनुसार, किरायेदार एवं अन्य व्यक्तियों का सत्यापन SAMADHAAN ऐप और सीजी पुलिस सिटीजन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आसानी से कराया जा सकता है। इससे सत्यापन प्रक्रिया सरल और तेज हो गई है।

पुलिस ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध या बाहरी व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

आपातकालीन स्थिति में नागरिक 112, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 तथा नारायणपुर पुलिस कंट्रोल रूम 9479194299 पर संपर्क कर सकते हैं।

नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि नागरिकों के सहयोग और सतर्कता से ही जिले को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सकता है।

दंडकारण्य दर्पण

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!